Yrkkh written update 22 march 2024: yrkkh written episode update

Yrkkh written update 22 march 2024 की शुरुआत विद्या और कावेरी के बीच झगड़े से होती है।

Yrkkh written update 22 march 2024

विद्या कावेरी का झगड़ा होता है।

Yrkkh written update 22 march 2024 का एपिसोड विद्या और कावेरी के झगड़े से शुरू होता है। विद्या कहती है की उसे ये सब कहने की हिम्मत अभिरा से मिली है क्योंकि कल उसने उसे बताया है की वे सब अरमान के साथ गलत कर रहे हैं। कावेरी विद्या से बोलती है की उसे पता था एक दिन ये लड़की सबको उसके खिलाफ खड़ा कर देगी तो विद्या उससे कहती है की वह लड़की ये नही चाहती की उनका परिवार टूटे और अरमान घर से जाय।

विद्या अभिरा के जाने के बारे में बताती है।

विद्या कावेरी को बताती है की उनका पोता इस घर से ना जाय इसके लिए अभिरा घर छोड़कर भागने वाली थी। उसने सब पैकिंग कर ली थी। अरमान अपनी मां विद्या से कहता है कि वो शांत हो जाएं। फिर अभिरा भी बीच में बोलती है की उसकी वजह से बाकी सब झगड़ा ना करें। विद्या उससे कहती है की ये झगड़ा उसकी वजह से नही हो रहा है बल्कि ये सब इससे पहले हो जाना चाहिए था। अगर आज अभिरा उसे कल सब सच्चाई न बताती तो वह आज अपने बेटे को खो देती। और हमेशा अपने आप को दोष देती की वह अपने बेटे के लिए कुछ नही कर पाती।

विद्या अभिरा को गले लगाकर कहती है की वो अपना एक बेटा पहले ही को चुकी है है पता नहीं उसका रोहित कभी वापस आएगा की नही इसलिए अब वह अपने दूसरे बेटे अरमान को खोना नही चाहती है। विद्या कहती है की अभिरा और अरमान को घर से निकालने के फैसले से कोई भी खुश नहीं है तब भी उन्होंने ऐसा फैसला लिया।

कावेरी मान जाती है।

कावेरी कहती है की ठीक है वह अपने फैसले को बदलती है। वह अपने परिवार के लोगो ने भेदभाव नहीं करती है सबको समान समझती है। और अभिरा और अरमान घर में रह सकते हैं। पर वो अरमान से कहती है कि एक दिन ऐसा होगा की वह खुद अभिरा को घर से निकाल देगा। फिर सब खुश हो जाते हैं और अपने कमरों में चले जाते हैं।

विद्या अभिरा को कंगन पहनाती है।

विद्या अभिरा से मिलती है और उसे गले लगाकर एक वादा लेती हैं कि वह अरमान का साथ नही छोड़ेगी। वह हमेशा उसके साथ रहे। और वह उसे कंगन देती है। फिर रूही अरमान से पूछती है की अगर उसकी मां विद्या आवाज न उठाती तो वह कौन सा फैसला लेता। अरमान कहता है की वह अब उसके बारे में कुछ नही बताना चाहता। है। वह फिर पूछती है की वह परिवार चुनता या अभिरा को चुनता। अभिरा भी वहां आ जाती है और वो भी वही पूछती है की वह किसे चुनता। तभी अरमान अभिरा के हाथों में उसकी नानी के कंगन देखता है तो पूछता है की ये कंगन उसे कहा से मिले।

वह बताती है की उसकी मां ने उसे कंगन दिए है और उससे वादा करे की उसका साथ ना छोड़े। यह सुनकर रूही कहती है की वह सब एक साल के लिए शादी किए थे। वह याद रखे कि उसका कॉन्ट्रैक्ट खतम होने के बाद घर में क्या बताएगा की ये सब क्या हुआ था। इस प्रकार Yrkkh written update 22 march 2024 समाप्त हो जाता है।

Source:- Disney+Hotstar

Conclusion:-

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में Yrkkh written update 22 march 2024 की लिखित अपडेट दी गई है अगर आप हर दिन लेटेस्ट एपिसोड्स की लिखित अपडेट पढ़ना पसंद करते हैं तो Tellyhindi पर बने रहें क्योंकि यहां आपको डेली लिखित एपिसोड अपडेट मिलती रहेगी।

Leave a Comment