Yrkkh written update 19 march 2024: yrkkh written episode update

Yrkkh written update 19 march 2024

आर्यन अभिरा से माफी मांगता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के 19 मार्च 2024 के एपिसोड की शुरुआत अभिरा और अरमान से होती है। वो दोनो अपने कमरे में होते है तभी आर्यन और उसकी बहन दोनो अभिरा से माफी मांगने आता है वो कहता है भाभी उसे माफ कर दें। उसने उन्हें सेलफिश बोला था और भी बहुत कुछ कहा था। अभिरा उसकी बाते सुनकर उसे माफ कर देती है। तब आर्यन कहता है की उसे नही पता था की भाभी उसे इतनी जल्दी माफ कर देंगी।

सब कावेरी को मानने के लिए डांस करते हैं।

फिर सब डिनर के लिए नीचे चले जाते हैं। फिर वहां सब कावेरी को मानने के लिए डांस करते हैं। तभी कावेरी अभिरा का हांथ पकड़ लेती है और उससे कहती है की वह उसकी बदनामी कराके यहां खुशियां मना रही है। फिर अरमान कावेरी से कहता है की उसे बाद में रियलाइज होगा की अभिरा ने ही उन्हें बचाया है। कावेरी इस बार से मना कर देती है।

कावेरी अभिरा को बहुत सुनाती है।

वह अभिरा पर आरोप लगाती है कि उसकी वजह से उसे कोर्ट जाना पड़ा और सब लोग उससे पहले सर झुका कर मिलते थे पर अब वही सब उसपर उंगलियां उठा रहे है।कावेरी अरमान से कहती है की नाम कमाने में पूरी जिंदगी चली जाती है और अभिरा ने उसके नाम को बर्बाद कर दिया क्योंकि आज सब न्यूज़ चैनल और न्यूज पेपर सब उसके बारे में ही न्यूज चला रहे हैं। जिससे उसकी बदनामी हो रही है।

कावेरी कहती है की घर के कुछ लोगो को लगता है उसने अभिरा को अपनाया नही। यह सच है पर यह लड़की अपने कैरियर के लिए उसके खिलाफ खड़ी हो गई। कावेरी कहती है की अभिरा अगर उसे समझती तो ऐसी घटिया हरकत कभी नही करती।

विद्या कावेरी को चुप कराती है।


विद्या कावेरी को रोकती है और कहती है वह चुप हो जाय क्योंकि इतने दिनो बाद घर में सब कुछ ठीक हो चुका है। कावेरी कहती है कुछ ठीक नही हुआ विद्या। क्योंकि जब तब अभिरा इस घर में है कुछ भी ठीक नही होगा।

कावेरी अभिरा और अरमान को घर से निकलने को बोलती है।

कावेरी ईशान से कहती है की वह अपनी जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाता है इसलिए उसे भी अभिरा के साथ घर छोड़कर जाना पड़ेगा। फिर अभिरा कावेरी से रोते हुए कहती है की वह उसके किए की सजा अरमान को क्यों दे रही है। वह जो सजा देना चाहती है उसे दे। फिर कावेरी कहती है कि वह अपना फैसला सुना चुकी है।

अरमान कावेरी से कहता है दादी के घर में रहना उसका हक है और जब वह पहली बार इस घर में आया था तो उन्होंने उसे सर पर हांथ रखा था वह हाथ आज भी उतना बड़ा है। फिर कावेरी कहती है की अगर वह इस घर में रहेगा तो उसकी बीवी भी इसी घर में रहेगी जिससे इस घर में आग लगती रहेगी।

अरमान कावेरी को मना लेता है।

अरमान कावेरी को बोलता है की आज से पहले वह हमें उसके साथ खड़ा था। अभिरा से भी उसके लिए लड़ा था। पर आज वह सब उसके लिए काम पड़ गया। फिर वह कावेरी को अपने कमरे में ले जाता है वहां उसे उसकी तस्वीर दिखाता है और कहता है कि देखिए उसकी तस्वीरे वह बिस्तर के सामने लगा के रखता है। और वह उसके प्यार पर शक करती हैं। वह कहता है उसे अपने साथ रहने दे ऐसे कहते हुए अरमान रोने लगता है। फिर कावेरी उसे गले लगा लेती है।

इस प्रकार Yrkkh written update 19 march 2024 समाप्त हो जाती है।

Source:- disney+Hotstar

Conclusion:-

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में Yrkkh written update 19 march 2024 की लिखित अपडेट दी गई है अगर आप हर दिन लेटेस्ट एपिसोड्स की लिखित अपडेट पढ़ना पसंद करते हैं तो Tellyhindi पर बने रहें क्योंकि यहां आपको डेली लिखित एपिसोड अपडेट मिलती रहेगी।

Leave a Comment