Ghkkpm written update 14 march 2024 full episode: ghkkpm written update today

Ghkkpm written update 14 march 2024 full episode आपको नीचे पढ़ने के लिए मिल जाएगी। आज का फुल एपिसोड अपडेट यहां पर अवेलबल है।

Ghkkpm written update 14 march 2024 full episode

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के 14 मार्च 2024 की लिखित अपडेट की शुरूआत ईशान से होती है। ईशान सावी से बात करने के लिए उसके पास जाता है। ईशान को आता देख सावी वॉशरूम की ओर जाने लगती है और ईशान भी उसके पीछे जाने लगता है। उनके साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उन्हें देखने लगते है। और वॉशरूम के बाहर खड़े हो जाते हैं। ईशान बाद में ये सोचता है की उसके लेडीज वॉशरूम में आने से काफी समस्या हो सकती है। यह सोचकर ईशान लेडीज वॉशरूम से बाहर निकलता है पर जैसे ही वह बाहर निकलता है वो निशिकांत और उनके साथियों को बाहर खड़े देखकर थोड़ा चिंतित हो जाता है।

सावी वॉशरूम से बाहर निकलकर बाहर सबको खड़ा देखकर मुस्कुराती है। सावी ने ईशान के साथ अपनी शादी को अभी तक स्वीकार नहीं किया है। निशिकांत एडमिन डिपार्टमेंट हेड सैथम के साथ वहा पर आते हैं और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को चुप रहने का निर्देश देते हैं। फिर वह ईशान से अपनी वाइफ को चुप कराने के लिए बोलते है। सावी यह सुनकर उनसे कहती है कि वह एक छात्र प्रतिनिधि के रूप में यहां पर उपस्थित है,

ईशान बैग्स की जांच करता है।

वह ईशान से एडमिन डिपार्टमेंट हेड का बाग चेक करने के लिए बोलती है। जब एक छात्र ने बताया कि उसने सैथम को फीस जमा करने के लिए कैश दिया था, तो सैथम ने कहा की उसने कोई फीस शुल्क प्राप्त नही की है। यह सुनकर सावी ने साथम और श्रीवास्तव दोनों के बैगों की जांच करने की बात कही। जवाब में, निशिकांत ने सावी की बात का विरोध किया। आखिरकार, सावी के बहुत बार कहने पर ईशान उन दोनो के बैग चेक करने के लिए मान जाता है।

सैथम की चोरी पकड़ी जाती है।

वह दोनो के बैग चेक करता है। एक बैग में तो उसे कुछ भी मिलता। पर जब वह हेड के बैग को चेक करता है तो उसे उस बैग में पैसों की दो तीन गड्डियां मिलती है। फिर सब उससे कहते है की ये पैसे उसके पास कहा से आए। फिर सैथम सबसे कहता है की उसने आज ही एटीएम से पैसे निकलवाए है। और ये उसके ही पैसे हैं। फिर सावी कहती है की ये पैसे आपके नही है। जबकि सावी सैथम से कहती है की उसमे 500 के दो नोट सीरियल नंबर और पेंसिल के निशान वाले उसमे ही हैं। हालाँकि, नोटों की जाँच करने पर यह प्रूफ हो जाता है की सैथम सच में दोषी है।

ईशान यह सब देखकर सभी छात्रों से माफी मांगता है और उनसे कहता है वह इस मामले की जांच करेगा। फिर ईशान सैथम से यशवंत के केबिन में चलने के लिए कहता है। सारी सच्चाई सामने आ जाने पर सभी छात्र सेलिब्रेट करते है और सावी का शुक्रिया अदा करते है।

सैथम पैसे चोरी करने का कारण बताता है।

ईशान और निशिकांत, सैथम को यशवंत के पास लेकर जाते हैं। ईशान सैथम से शुल्क के बारे में सच बातें के लिए कहता है। सैथम उनसे माफ़ी मांगता है और फिर कहता है कि उसकी मां की तबियत खराब है और इलाज के लिए उसे पैसों की आवश्यकता है इसलिए उसने ऐसे किया। ईशान सैथम से पूछता है कि क्या उसने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके और पैसे चुराकर सही किया है।

यशवंत सैथम को नौकरी से निकालता है।

यशवंत सारा सच जानकर सैथम और उसके साथ शामिल सभी को नौकरी से निकाल देता है। ईशान सैथम को वहां से जाने के लिए कहता है। फिर यशवंत कहते है की वह छात्रों से बात करेंगे और उन्हें रसीदें देंगे। फिर यशवंत निशिकांत से पूछते है कि क्या उन्हें यहां चल रहे फ्रॉड के बारे में पता था। और फिर निशिकांत को बहुत डांटते हैं। यशवंत को इस बात का दर है की इससे डर कॉलेज की प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है। वह ईशान से कहता है कि वह सावी और बाकी छात्रों को समझाए।

ईशान सभी छात्रों को फीस रसीद देने के लिए बोलता है।

ईशान ने छात्रों से मुलाकात करता है और उनसे कहता है की उन्हें जल्द ही फीस की रसीद मिल जाएगी और जिन छात्रों ने दो बार फीस सबमिट की है उन्हें फीस वापस कर दी जाएगी। फिर ईशान सभी से पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहता है। सावी यह सुनकर बहुत खुश को जाती है।

और इस प्रकार Ghkkpm written update 14 march 2024 full episode समाप्त हो जाता है।

Conclusion:-

Leave a Comment